फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowver Valley School players won 19 medals.

Kullu News: स्नोवर वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

Sun, 20 Sep 2026 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Snowver Valley School players won 19 medals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर खेल मैदान में आयोजित अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक जीते। इनमें 10 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों ने लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में समग्र जिला कुल्लू एथलेटिक्स चैंपियन का खिताब हासिल किया।

लड़कों के वर्ग में इशांत ने ऊंची कूद, लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 4×100 मीटर रिले में रजत पदक भी हासिल किया। अद्विक ठाकुर ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में कुसुम ने ऊंची कूद और 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। दिव्या ठाकुर ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक जीतने वाली 4×100 मीटर रिले टीम की सदस्य भी रहीं। आरुषि ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता और स्वर्ण पदक विजेता रिले टीम का हिस्सा रहीं। हान्या भी 4×100 मीटर रिले की स्वर्ण पदक विजेता टीम में शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed