फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shopkeepers termed the nagar parishad manali's action wrong

Kullu News: दुकानदारों ने नगर परिषद की कार्रवाई को ठहराया गलत

Sat, 02 Sep 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 02 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers termed the nagar parishad manali's action wrong
मनाली में नप के द्वारा हटाए गए दुकानों के विरोध में प्रदर्शन करते  व्यापार मंडल व दुकानदार।-संव
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली की ओर से अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई के बाद शनिवार को व्यापारी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। व्यापार मंडल ने नगर परिषद कार्यालय में कार्रवाई को पूरी तरह से गलत ठहराया। बीते शुक्रवार को नगर परिषद ने दुकान से आगे सामान लगाने वालों पर शिकंजा कसा था।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी और दुकानदार नगर परिषद के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें न अध्यक्ष मिले और न ही कार्यकारी अधिकारी। व्यापार मंडल मनाली के प्रधान अमर सिंह ने कहा कि दुकानदारों का सामान जब्त किया गया, लेकिन इसके लिए कूड़े की गाड़ी का प्रयोग किया गया। सामान जब्त कर कूड़े की गाड़ी में डाला गया।
विज्ञापन

इससे उनका सामान खराब हो गया। इसके अलावा नगर परिषद ने यह रिकॉर्ड भी नहीं रखा कि किसका कितना सामान जब्त किया गया है। कहा कि ऐसे समय में यह कार्रवाई की गई जब आपदा से कामकाज ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि व्यापार मंडल को आश्वासन दिया गया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ बैठक कर मसले को हल किया जाएगा। इस दौरान महासचिव भरत ठाकुर, रिंपी, कुबेर अवस्थी, चेरिंग थॉमस, गुलाटी, मनोज सूद आदि मौजूद रहे। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed