{"_id":"6a5f4fb8650346a7a600fe2f","slug":"shishamati-bypass-road-to-remain-closed-on-the-25th-and-26th-dc-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182029-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशामाटी बाईपास मार्ग 25-26 को रहेगा बंद : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशामाटी बाईपास मार्ग 25-26 को रहेगा बंद : डीसी
विज्ञापन
आरसीसी पाइप बिछाने का किया जाएगा कार्य, प्रशासन की वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शीशामाटी बाईपास मार्ग पर अपशिष्ट जल निकासी के लिए आरसीसी पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 25 और 26 जुलाई को मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।
निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से करवाई जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से दो दिन तक शीशामाटी बाईपास मार्ग का उपयोग न करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। उपायुक्त ने कार्य करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टिव टेप, ब्लिंकर और अन्य आवश्यक यातायात सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं, ताकि आम लोगों और कार्यस्थल पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, उपमंडलाधिकारी कुल्लू और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सख्ती से पालन करने का कहा। संवाद