फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Run for Unity: Race from Rambagh to Dhalpur

Kullu News: रन फॉर यूनिटी पर रामबाग से ढालपुर तक लगाई दौड़

Fri, 31 Oct 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 31 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity: Race from Rambagh to Dhalpur
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा द्वारा कुल्लू में रन फॉर यूनिटी में भाग लेते भाजपा नेता और
मैराथन के जरिये लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल किए याद
विज्ञापन

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला भाजपा ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। शुक्रवार को ढालपुर में मैराथन का आयोजन हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने लौह पुरुष को याद किया। रन फॉर यूनिटी के संयोजक पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया था, इस पदयात्रा के माध्यम से उसी भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि युवा एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के आदर्शों को अपना सके और नशा मुक्ति, स्वदेशी अभियान जैसे मुद्दों को लेकर जनता जागरूक हो।
जिला भाजपा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 31 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है। 25 नवंबर तक इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि यह मैराथन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान से शुरू हुई और कॉलेज गेट से होते हुए वापस रथ मैदान पहुंची। सरदार पटेल ने अखंड भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर और युवराज बौद्ध उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed