फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rover-Rangers learned how to stay away from drugs

Kullu News: रोवर-रेंजर्स ने जाना, नशे से कैसे दूर रहें

Sun, 18 Feb 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 18 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rover-Rangers learned how to stay away from drugs
कुल्लू महाविद्यालय के रोवर रेंजर एएसपी और डीसपी से नशा निवारा के लिए शहर में नाटक के माध्यम से
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के रोवर-रेंजर्स ने नशा मुक्ति केेंद्र बाशिंग का भ्रमण किया। केंद्र का भ्रमण कर रोवर-रेंजर्स ने नशे से कैसे दूर रहें, पर चर्चा की। प्रदेश में नशे के विरुद्ध आरंभ की गई परियोजना निश्चय के अंतर्गत रोवर-रेंजर्स ने नशा मुक्ति केंद्र का विशेष भ्रमण किया। रोवर-रेंजर्स ने केंद्र में उपचाराधीन 30 मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी विशाल ने रोवर-रेंजर्स को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कहा कि वह 13 साल पहले तक नशे की चपेट में थे। उन्होंने नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और अब वह नशे से दूर हैं। नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से युवाओं को भी नशे की चपेट से बचा रहे हैं। रोवर लीडर प्रो. ज्योति चरण ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र का भ्रमण करने के बाद रोवर-रेंजर्स ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान से शिष्टाचार भेंट की और नशे के विरुद्ध तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक से अवगत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed