फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ropi-Jahra two km road will be built with Rs 15 lakhs

Kullu News: 15 लाख से बनेगी रोपी-जाहरा दो किमी सड़क

Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ropi-Jahra two km road will be built with Rs 15 lakhs
तीन गांवों की 500 आबादी को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह ने किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी की ग्राम पंचायत शिल्ही के तीन गांवों के लोगों को अब पीठ पर बोझा नहीं उठाना पड़ेगा। 15 लाख से दो किलोमीटर रोपी-जाहरा-गरूली सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के निर्माण से जाहरा-गरूली और परवाड़ी की करीब 500 की आबादी को सुविधा मिलेगी। वहीं, स्कूल और डिस्पेंसरी भी भाग्य रेखा से जुड़ेंगे। वीरवार को एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने सड़क का विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। तीर्थन घाटी की दुर्गम पंचायत शिल्ही के इन गांवों के लोगों की यह काफी लंबी मांग थी। सड़क में भूमि पूजन के बाद काम शुरू होने से ग्रामीणों को अब सड़क के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। सड़क के भूमि पूजन को पहुंचे एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 15 लाख की लागत से बनने वाली दो किलोमीटर सड़क के तैयार होने से ग्रामीणों की पीठ का बोझ उतरेगा। ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी। यहां की वादियां बेहद खूबसूरत हैं, ऐसे में पर्यटकों के आने की संभावना अधिक है। लोगों की अन्य मांगों को भी सरकार के समक्ष रखकर पूरी करने का प्रयास रहेगा। शिल्ली, श्ररूंगर सड़क सहित बंजार-बठाहड़ सड़क में धनराशि खर्च की जा रही है। ब्राइडल पाथ बठाहड़ से बशलेउ तक तैयार होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ब्राइडल पाथ में इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed