फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Positive transformation in life is possible through Yoga practice: Yogi Aksharnath.

योग साधना से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव : योगी अक्षरनाथ

Thu, 10 Sep 2026 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Positive transformation in life is possible through Yoga practice: Yogi Aksharnath.
मनाली। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में वीरवार को अक्षर योग केंद्र के संस्थापक एवं योग साधक योगी अक्षरनाथ का आगमन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद मनाली के पूर्व अध्यक्ष चमन कपूर, विद्यालय के प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष वेद राम ठाकुर, निहाल चंद सहित विभिन्न देशों से आए योगी अक्षरनाथ के अनुयायी और साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

योगी अक्षरनाथ ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और चेतना को संतुलित करने वाली जीवन पद्धति है। योग अब भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व के अनेक देश इसे अपना रहे हैं। योगी अक्षरनाथ ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित त्राटक क्रिया में ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने योगी अक्षरनाथ और उनके साथ पहुंचे सभी अनुयायियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed