फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Orders for posting of teacher in scum school

Kullu News: मैल स्कूल में शिक्षक की तैनाती के आदेश

Sat, 10 Aug 2024 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Orders for posting of teacher in scum school
दो साल बाद मिला स्थायी शिक्षक, सुचारु हो सकेगी पढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज के प्राथमिक विद्यालय मैल में दो साल बाद शिक्षक की तैनाती हुई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय में शिक्षक की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं। अभी विद्यालयों में अवकाश चल रहा है, जिसके कारण शिक्षक ने ज्वाइनिंग नहीं दी है। विद्यालय में दो साल बाद स्थायी शिक्षक की तैनाती होने से दुर्गम क्षेत्र के 30 नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। दुर्गम ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्राथमिक पाठशाला मैल में दो साल से शिक्षक का पद रिक्त चल रहा था। विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजा जा रहा था लेकिन अब स्थायी रूप से शिक्षक की तैनाती हो गई है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नौ अगस्त को जेबीटी शिक्षकों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैल को भी शिक्षक मिला है। 16 अगस्त को छुट्टियों के उपरांत विद्यालय खुलेंगे। उसी दिन शिक्षक के मैल विद्यालय में ज्वाइनिंग करने की कयास अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि लगा रहे हैं। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैल के लिए शिक्षक की नियुक्ति के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसका फायदा विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed