फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nature park should be named Martyr Yuvraj Pratap Singh Memorial

Kullu News: नेचर पार्क का नाम हो शहीद युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल

Sat, 03 Aug 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nature park should be named Martyr Yuvraj Pratap Singh Memorial
कुल्लू। देश की आजादी में तत्कालीन पहाड़ी रियासत कुल्लू से कंवर युवराज प्रताप सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ब्राह्मण जनकल्याण सभा कुल्लू ने कंवर को याद कर शनिवार को शहीदी दिवस मनाया। नेचर पार्क मौहल में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि सरकार नेचर पार्क मौहल का नाम बदलकर युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल करे। साथ ही स्कूलों के पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी शामिल की जाए। इससे हिमाचल का युवा वर्ग उनकी देश के लिए दी कुर्बानी को जान पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में कुल्लू रियासत के युवराज प्रताप सिंह ने अंग्रेजी फौज का बहादुरी से सामना किया है। अंग्रेजी हुकूमत ने धोखे से उन्हें और उनके साथियों को पकड़ा। बिना कानूनी कार्रवाई के तीन अगस्त 1857 को धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में फांसी दी थी। सभा ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद की नेचर पार्क में मूर्ति की स्थापना की है। इसका अनावरण होना अभी बाकी है। इस दौरान देवराज, खेमराज, ठाकुर दास, लीला गोपाल, पंचायत प्रधान वेयंत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed