{"_id":"66ded808a544ff5101070f52","slug":"kullu-becomes-overall-winner-in-boxing-and-wrestling-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130462-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बॉक्सिंग, कुश्ती में ओवरऑल विजेता बना कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बॉक्सिंग, कुश्ती में ओवरऑल विजेता बना कुल्लू
विज्ञापन
छात्र विद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय बजौरा में अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक खेलकूद प्रतियोगिता में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग और कुश्ती में ओवरआल विजेता का खिताब हासिल किया। जूडो में विद्यालय के नाम उपविजेता का खिताब रहा।
छात्र विद्यालय के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत 19 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक विद्यालय के नाम किए। कुश्ती में तीन स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य और जूडो में चार रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश ने खिलाड़ियों और पीईटी रविंद्र को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान पाकर मनोबल बढ़ेगा। संवाद