फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Juani Mahadev upheld divine traditions during the Shahnu festival.

Kullu News: शाहनू उत्सव में जुआणी महादेव ने निभाई देव परंपरा

Sat, 18 Jul 2026 10:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Jul 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
Juani Mahadev upheld divine traditions during the Shahnu festival.
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव दो दिवसीय थरमाण शाहनू उत्सव में देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद अपने देवालय न्योली लौट गए हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पहुंचे देवता ने देव परंपरा को निभाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवता की थरमाण निवासियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। उसके पश्चात देवता ग्राहण के लिए रवाना हुए। जहां पर ठाकुर महाराज के मंदिर में भव्य मिलन हुआ। मंदिर में देवता के लिए देव भोज का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


शाम को देवता परिक्रमा करते हुए दोबारा थरमाण पहुंचे। जहां पर थान देवता के मंदिर के शौह में देव नृत्य किया गया। थान देवता के पुजारी गौतम भंडारी ने कहा कि जुआणी महादेव का भव्य स्वागत थान देवता के कारकून ने किया। कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि सावन महीने की संक्रांति को देवता हर साल थरमाण शाहनू मेले के लिए प्रस्थान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माता दशमी वारदा काईस के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता और ब्रीडू देवता ने देवविधि विधान से देव परंपरा को निभाया और मंदिर में परिक्रमा की। माता के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि उत्सव के दौरान माता के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed