फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway-3 opened from Manali to Darcha

Kullu News: मनाली से दारचा तक खुला हाईवे-तीन, फोर बाई फोर वाहन की चलेंगे

Tue, 07 Feb 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 07 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Highway-3 opened from Manali to Darcha
लाहौल के तांदी-भुंजुड मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे लोनिवि के कर्मी।-संवाद
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग से होकर गुजरने वाला हाईवे तीन मंगलवार को फोर बाई वाई वाहनों के लिए मनाली से दारचा तक खुल गया है। पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग भी उदयपुर से तिंदी तक खुल गया है।
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद बीआरओ, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया। प्रशासन ने अभी फोर बाई फोर वाहनों से ही अटल टनल के दीदार करने की इजाजत दी है।
विज्ञापन

मनाली से केलांग और दारचा तक स्थानीय यात्रियों के लिए भी केवल फोर बाई फोर वाहनों में ही घाटी के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी है। लाहौल घाटी में सड़क पर ब्लैक आइस जमने से फिसलन हो गई है। इस कारण जिला प्रशासन ने केवल फोर बाई फोर वाहनों और टाटा सूमो में चेन लगाकर घाटी में प्रवेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन ने समयसारिणी भी जारी की है। वाहन चालक सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही अटल टनल रोहतांग से प्रवेश कर सकते हैं। सड़क एकतरफा खुलने से पुलिस के जवान ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कुल्लू पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर सुचारू करेंगे। उधर, पांगी-किलाड़ राजमार्ग 26 तांदी से उदयपुर तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला है।

घाटी की मुख्य सड़कों से बर्फ हटाने में सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग जुट गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को मौसम का रुख देखकर की आवाजाही करने को कहा है। उन्होंने बर्फीली सड़कों पर अनावश्यक यात्रा न करने की भी हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed