फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Heavy vehicles parked near Ramshila Gammon Bridge will be removed

Kullu News: रामशिला गैमन ब्रिज के पास से हटेंगे पार्क किए भारी वाहन

Wed, 07 Jan 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Jan 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles parked near Ramshila Gammon Bridge will be removed
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर चर्चा
विज्ञापन

कंवैक्स मिरर और नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर चरणबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य करने और ऐसे स्थलों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आवश्यक साइन बोर्ड, चेतावनी संकेत, ट्रैफिक लाइट, सीसीटीवी कैमरे और स्पीड कंट्रोल उपाय लागू किए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। यह बात उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने कही।
उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली हाईवे पर गैमन ब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात में पैदा हो रही बाधा और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ऐसे ट्रकों को तत्काल हटाने और भविष्य में वहां अनधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से अंधे मोड़ों पर हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वहां कंवैक्स मिरर लगाने को लेकर मंथन हुआ। इसके साथ ही सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए, ताकि सड़कों की चौड़ाई एवं दृश्यता बनी रहे। रात के समय दुर्घटनाओं को रोकने एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रमुख सड़कों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नाइट विजन कैमरों की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सघन जांच अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सक्रिय रोड सेफ्टी क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ आमजन को सड़क सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, यातायात नियमों और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी दी जाए। बैठक में आरटीओ राजेश भंडारी, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, डीएसपी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता बीएस नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed