{"_id":"67a4e577b158c4f8ac0b7c05","slug":"guests-will-also-be-able-to-take-a-dip-in-the-pool-along-with-hot-water-therapy-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140661-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गर्म पानी की थैरेपी के साथ कुंड में डुबकी भी लगा सकेंगे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गर्म पानी की थैरेपी के साथ कुंड में डुबकी भी लगा सकेंगे मेहमान
Thu, 06 Feb 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
कसोल के साथ लगते ग्राहन नाला में इको टूरिज्म के अंतर्गत साडा कमेटी के माध्यम से एक बड़ी परियोजना
देशी-विदेशी सैलानियों की प्रमुख सैरगाह कसोल में करोड़ों रुपये से बनेगा नेचर पार्क
इको टूरिज्म के तहत विकसित होगा पर्यटन स्थल, कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगी
साडा ने दी योजना को मंजूरी, पार्वती नदी में बह रहा गर्म पानी पहुंचाया जाएगा कसोल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देशी-विदेशी सैलानियों की प्रमुख सैरगाह कसोल में पर्यटक अब गर्म पानी के कुंड में डुबकी लगाने के साथ गर्म पानी की थैरेपी भी कर सकेंगे। कसोल में नेचर पार्क बनाया जाएगा। इस पर साडा के तहत करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
नेचर पार्क में पर्यटकों के लिए गर्म पानी के कुंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में बह रहे गर्म पानी को नेचर पार्क तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, कसोल के साथ सटे ग्राहण नाले तक पर्यटकों को नया डेस्टिनेशन मिलेगा। पार्क के भीतर इंटरप्रिटेशन सेंटर का भी निर्माण होगा, जहां सैलानियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। जिले के पर्यटन स्थलों को इको टूरिज्म के तहत विकसित कर नया रूप दिया जा रहा है। कसोल को भी इको टूरिज्म में शामिल किया गया है।
साडा के अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि बुधवार शाम को कसोल में साडा की बैठक हुई। इसमें कसोल को इको टूरिज्म के तहत विकसित करने और पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए मंजूरी दी गई। कहा कि इसके लिए बाकायदा एक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत कसोल और इसके आसपास की जगहों को इको टूरिज्म में शामिल किया जाएगा। इस पर कितनी राशि खर्च होगी, इसका पूरा एस्टीमेट बनेगा।
विज्ञापन
--
गर्म पानी के लिए होगी ड्रिलिंग
गर्म पानी के कुंड के लिए कसोल में ही गर्म पानी की संभावना को तलाशने के लिए ड्रिलिंग की जाएगी। अगर ड्रिलिंग में गर्म पानी नहीं मिला तो मणिकर्ण में पार्वती नदी में बह रहे पानी को पहुंचाया जाएगा।