{"_id":"69fdb85872bf7cf5170144e1","slug":"government-should-pay-pending-dues-of-pensioners-usha-kullu-news-c-89-1-ssml1012-175787-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों के लंबित देय का भुगतान करे सरकार : ऊषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों के लंबित देय का भुगतान करे सरकार : ऊषा
विज्ञापन
बंजार में सिविल पेंशनरों ने बैठक कर बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह बंजार में हुई। खंड अध्यक्ष प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले चंद्रा देवी ने सदस्यता ली। जिला प्रधान सेस राम ठाकुर, खंड प्रधान प्रीतम शर्मा और वरिष्ठ उपप्रधान ऊषा शर्मा ने हार पहना कर उनका स्वागत किया।
वरिष्ठ उपप्रधान ऊषा शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। अगर ऐसा ही रवैया रहा तो पेंशनर भूख हड़ताल करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की बकाया राशि प्रदान करने की मांग रखी। साथ ही 2022 से आजतक सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों का भी संशोधित पेंशन का बकाया लंबित है। सरकार बकाया राशि शीघ्र देने का प्रावधान करे। इसके अलावा लीव इनकैशमेंट, चिकित्सा भत्ता को भी जारी करने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने सरकार को 4 मई 2026 को दिए गए 20 सूत्री मांगों की जानकारी पेंशनरों की समक्ष रखी गई। इस दौरान महेंद्र डोगरा, मोहर सिंह सीस, तेज प्रताप भारद्वाज सहित कई पेंशनर मौजूद रहे। संवाद