फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should announce payment of arrears, DA installment on January 25: Thakur

25 को एरियर, डीए किस्त देने की घोषणा करे सरकार : ठाकुर

Sun, 14 Jan 2024 12:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Jan 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
Government should announce payment of arrears, DA installment on January 25: Thakur
कुल्लू में पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते पेंशनर।-संवाद
कुल्लू। प्रदेश सरकार डीए और एरियर की किस्तों को जारी करने में विलंब कर रही है, जो तर्कसंगत नहीं है। मुख्यमंत्री 25 जनवरी को डीए और एरियर की किस्त जारी करने की घोषणा करें। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कुल्लू में कही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित शीतला माता मंदिर लोरन (सरवरी) में फेडरेशन के कुल्लू खंड की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष जेएन शर्मा ने की। इसमें पेंशनरों ने अपनी और शहर की समस्याओं पर चर्चा की। फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि कई पेंशनर अपनी जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार डीए और एरियर की किस्तें जारी कर ऐसे पेंशनरों को राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। सरकार बार-बार आग्रह करने पर भी समस्या का हल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्या हल करने के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। करुणामूलक आश्रितों को जल्द रोजगार दिया जाए।
उपायुक्त कुल्लू से मांग की गई है कि 25 अप्रैल 2023 को हुई बैठक में लिए निर्णयों पर विभागीय अधिकारियों को अमल करने के निर्देश जारी करें। आरटीओ कुल्लू ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगाएं। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव, संगठन सचिव हेमा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed