{"_id":"356e4063955152e82929f344cf85b2b6","slug":"gave-greetings-on-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर एक-दूसरे से गले मिल दी मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर एक-दूसरे से गले मिल दी मुबारक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय कुल्लू में ईद के पवित्र पर्व पर शुक्रवार को जिले के मुस्लिम परिवारों ने सुबह मस्जिद में नमाज अदा की। उल्लेखनीय है कि मुसलमानों के लिए ईद का पवित्र त्योहार काफी महत्व रखता है।
विज्ञापन
मुस्लिम परिवारों ने त्योहार को मनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां कर रखी थीं। इस त्योहार पर कई स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और व्यंजन बांट कर ईद की बधाई दी। अखिल खान और आरिफ खान ने बताया कि यह त्योहार मुसलमान परिवारों के लिए काफी महत्व रखता है।
विज्ञापन
इसको मनाने के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। अखाड़ा बाजार स्थित जमा मस्जिद में काफी संख्या में समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अखाड़ा बाजार स्थित मस्जिद में एकत्रित हुए तथा नमाज पढ़कर अल्लाह से दुआएं मांगीं।
विज्ञापन