{"_id":"6a99b54f29f653e14106e265","slug":"sports-grounds-in-dhalpur-kullu-are-being-cleaned-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185735-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के ढालपुर में खेल मैदान होने लगे साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के ढालपुर में खेल मैदान होने लगे साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शहर के ढालपुर स्थित छह मैदानों की बदहाल स्थिति पर संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद कुल्लू हरकत में आई है। नगर परिषद ने वीरवार को मैदानों की साफ-सफाई और जरूरी रखरखाव का अभियान शुरू कर दिया है।
शहर के बीचोबीच स्थित रथ मैदान, मेला मैदान, प्रदर्शनी मैदान, जिला पुस्तकालय के पास स्थित मैदान और पशु मैदान समेत अन्य मैदानों पर उचित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने से गंदगी का आलम था। जगह-जगह कचरा फैला हुआ था। घास की कटाई नहीं हुई थी। खेल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले मैदान पर जगह-जगह पत्थर और गड्ढे होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। इससे खेल गतिविधियों के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
शहरवासियों देव सिंह, रोहित, पवन, हेमराम, हरीश, अजय कुमार, दलीप सिंह और अमर चंद ने बताया कि वे हर दिन ढालपुर के मैदानों में टहलने के लिए आते हैं। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने अब सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद से सभी मैदानों में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान स्थापित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति मैदानों में कूड़ा फेंकता या गंदगी फैलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि नगर परिषद को सफाई व्यवस्था और मैदानों के रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
000