{"_id":"6a99b4d4ff48112b3a0243f2","slug":"taring-work-begins-on-the-jia-manikaran-road-residents-to-get-relief-kullu-news-c-89-1-klu1002-185748-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिया-मणिकर्ण मार्ग पर टारिंग शुरू, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिया-मणिकर्ण मार्ग पर टारिंग शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में टायरिंग का कार्य शुरू।-संवाद
कुल्लू। पार्वती घाटी के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मौसम अनुकूल होते ही जिया से मणिकर्ण सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग कार्य पर 2.11 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
टारिंग पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आवाजाही में सुविधा मिलेगी। इससे घाटी के पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है। सड़क की खस्ताहालत को लेकर पिछले दिनों घाटी के लोगों ने आवाज उठाई थी। कई स्थानों पर सड़क ऊबड़-खाबड़ होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खासकर सरसाड़ी, छन्नीखोड़, शारनी, जरी से आगे, कसोल और मणिकर्ण की तरफ कई जगह सड़क की हालत खराब थी। ऐसे में टारिंग का काम शुरू होने से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में इस मार्ग को चौड़ा करने की योजना भी प्रस्तावित है। सड़क की मौजूदा हालत सुधारने के लिए टारिंग का कार्य शुरू किया गया है। इससे पार्वती घाटी की करीब 15 पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।..
विज्ञापन
...
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि मार्ग पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने मौके पर काम शुरू कर दिया है। कार्य पूरा होने से क्षेत्र की 15 पंचायतों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
.....कुछ ही दिन पहले मणिकर्ण घाटी का दौरा किया था। जनता से वादा किया था कि कुल्लू-मणिकर्ण सड़क के सुदृढ़ीकरण और टारिंग का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अब मार्ग पर टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास हमारा मुख्य ध्येय है।
-विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री हिमाचल प्रदेश
0000