फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flooding in Khaner Nullah; Khanag-Shush-Rohachala road closed for two hours.

Kullu News: खनेर नाला में बाढ़, दो घंटे बंद रहा खनाग-शुश-रोहाचला मार्ग

Fri, 11 Sep 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Flooding in Khaner Nullah; Khanag-Shush-Rohachala road closed for two hours.
खनेरनाला में बाढ़ आने के बाद सड़क को बहाल करने में लगी जेसीबी। संवाद
कुल्लू। जिले में शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। रघुपुर घाटी में मूसलाधार बारिश होने से खनेर नाला में बाढ़ आ गई। इससे खनाग-शुश-रोहाचला मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहन फंस गए।
विज्ञापन

शाम 5 से 7 बजे तक मार्ग पर आवाजाही ठप रही। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जेसीबी भेजकर मार्ग को बहाल करवाया। इसके बाद आवाजाही सुचारु हो सकी। मार्ग के बहाल होने के बाद खनाग और लुहाल की तरफ से शुश, टकरासी और राेहाचला जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी लीला प्रसाद, सुरेश, सन्नी, टेक सिंह, जिया लाल और कमल दास ने कहा कि बारिश होने से यह सड़क जगह-जगह से अवरूद्ध हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में लोक निर्माण विभाग को इस मार्ग पर एक जेसीबी की तैनाती करनी चाहिए। इससे इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पिछले तीन-चार माह से रोहाचला और जुहड़ आने वाली निगम की बस सेवा बंद है। लोग छोटे वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। जिले में अभी भी लोक निर्माण विभाग की 11 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पिछले करीब एक माह से ठप है। उधर, बंजार में बिजली के चार ट्रांसफार्मर बंद होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि बरसात में बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed