फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fagu bridge is not safe for the movement of heavy vehicles

Kullu News: भारी वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं फागू पुल

Sun, 20 Apr 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 20 Apr 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
Fagu bridge is not safe for the movement of heavy vehicles
निरीक्षण अधीक्षण अभियंता शिमला की टीम ने की यातायात सीमित करने की सिफारिश
विज्ञापन

उपायुक्त ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जारी की अधिसूचना
पुलिस की निगरानी में होगी फागू पुल से वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर बना फागू पुल भारी वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसके लिए निरीक्षण अभियंता शिमला की टीम ने इस पुल से वाहनों की आवाजाही को सीमित करने की सिफारिश की है। ऐसे में उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने एक अधिसूचना जारी करते हुए पुल पर यातायात को नियंत्रित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि एनएच-305 पर फागू पुल का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता शिमला की टीम ने पुल पर यातायात को नियंत्रित रूप से चलाने की सिफारिश की गई थी।
ऐसे में उपायुक्त ने फागू पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिसमें 16 टन से अधिक वाहन पुल से नहीं गुजरेंगे जबकि सार्वजनिक वाहनों की सेवाएं जारी रहेगी और एक समय में पुल से एक ही वाहन गुजरेगा। पुल से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे। उपायुक्त ने कहा है कि इस पुल से क्षमता से अधिक भार वाले वाहन कोई भी न गुजरे इस बात को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी तरह का हादसा पेश न आए।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता, (राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग) लोक निर्माण विभाग रामपुर पुल के दोनों तरफ आवश्यक संकेतक लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुल्लू को भी आवश्यक संख्या में पुलिस बल तैनात करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed