फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Diali festival

मशाल जलने से शुरू होगा दियाली पर्व

Thu, 07 Jan 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 07 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
Diali festival

जिला कुल्लू में देवी देवताओं से जुड़े त्योहार प्रतिमाह मनाए जाते हैं। ऐसा ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दियाली ऊझी तथा खराहल घाटी में धूमधाम से मनाया जाएगा। दियाली पर्व को लेकर खास बात यह है कि जिले के सभी देवी-देवताओं के स्थान माने जाने वाले जगती पट्ट से दियाली पर्व की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


यहां पर सबसे पहले मशाल जलाई जाती है। मशाल जलने के बाद समूची घाटी में मशालें जलना आरंभ हो जाएंगी। इसके बाद ऊझी घाटी जलती मशालों की रोशनी से समूची घाटी जगमगा उठेगी। घाटी में दियाली मनाने की परंपरा का सदियों से निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मशालें जलाकर जहां बुरी शक्तियों को भगाएगा जाएगा, वहीं अश्लील जुमलों का भी दौर चलेगा। मेहमानों को अखरोट तथा पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे। जगती पट्ट के पुजारी राकेश शर्मा ने कहा कि ऊझी घाटी में दियाली पर्व की शुरुआत सबसे पहले जगती पट्ट से होती है। यहां पर मशाल जलाने के बाद पूरी घाटी में दियाली आरंभ होती है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जहां जूब (जौ) देकर जहां बड़ों से आशीर्वाद लिया जाएगा, वहीं पारंपरिक व्यंजन भी मेहमानों को परोसे जाएंगे। खराहल घाटी के आराध्य देव ज्वाणी महादेव के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि दियाली पर्व घाटी में धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed