फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Shangri Nag will go on Banali tour of Mandi

Kullu News: मंडी के बनाली दौरे पर जाएंगे देव शांगड़ी नाग

Mon, 30 Sep 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Dev Shangri Nag will go on Banali tour of Mandi
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज रघुपुर घाटी के गांव बलेहड़ के अधिष्ठाता देवता शांगड़ी नाग मंदिर कमेटी की बैठक सोमवार को कारदार तेज राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें देवता के नए नरसिंगे को बजाने वालों का चयन किया गया। इसमें अमर सिंह और शेर को चुना गया है। निर्णय लिया कि देवता शांगड़ी नाग चार अक्तूबर को मंडी जिले के बनाली गांव के दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह दौरा करीब एक सप्ताह तक रहेगा। कारदार तेज राम ने कहा कि इसके लिए देवता के सभी हारियान क्षेत्र बलेहड़, दरकू, छलाच, धार, क्वाटन गांव को अवगत करवा दिया है। सभी को देवता के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू करने को कहा गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि देवता के मंडी के बनाली गांव के दौरे को लेकर लोगों में उत्साह है। चार अक्तूबर को देवता का रथ पूरे लाव लश्कर के साथ बलेहड़ देवालय से रवाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed