{"_id":"6a5674a07d9fde727704c125","slug":"cm-is-playing-politics-in-the-name-of-god-amit-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181443-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के नाम पर राजनीति कर रहे सीएम : अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के नाम पर राजनीति कर रहे सीएम : अमित
विज्ञापन
कुल्लू। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने कांग्रेस पर भगवान श्रीराम और सनातन परंपरा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस द्वारा राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में किए गए प्रदर्शन का उद्देश्य राजनीतिक लाभ लेना है।
अमित सूद ने कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और रामसेतु को लेकर अलग रुख अपनाया, वे आज राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लंबे समय से भगवान श्रीराम और सनातन परंपरा के प्रति नकारात्मक सोच रखता आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले दिए गए बयानों और अब मंदिरों में जाकर दर्शन करने के बीच विरोधाभास दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है। संवाद