फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banking services remain stalled in Sainj, consumers are troubled

Kullu News: सैंज में ठप रहीं बैंकिंग सेवाएं, उपभोक्ता परेशान

Sun, 20 Apr 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 20 Apr 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Banking services remain stalled in Sainj, consumers are troubled
बीएसएनएल का घाटी में दो घंटे गुल रहा नेटवर्क
विज्ञापन

राशि जमा करने और निकासी के लिए करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं दो घंटे तक बंद रही। इससे घाटी के सैकड़ों लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग न तो बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा पाए और न ही ऑनलाइन माध्यम से होने वाले राजस्व संबंधी या प्रमाण-पत्र के कार्य कर पाए। लोगों को सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक नेटवर्क बहाली का इंतजार करना पड़ा।

बैंक में आए उपभोक्ताओं को नेटवर्क गुल होने के कारण धनराशि जमा करवाने और इसकी निकासी के लिए परेशान होना पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ताओं को दो घंटे तक लाइनों में खड़े रहना पड़ा। कांगड़ा बैंक में बीएसएनएल की सेवाएं हैं, इस कारण उपभोक्ताओं और बैंक कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लोक मित्र केंद्रों में भी उपभोक्ताओं को परेशानी आई। उपभोक्ता अशोक, रामलाल, मोहर सिंह, रमन, अदिति, शीला, रीतिका ने कहा कि बीएसएनएल की सेवाएं कभी भी प्रभावित हो जाती हैं। इस कारण लोगों को आवश्यक कामकाज निपटाने में परेशानियां आती हैं। उन्होंने बीएसएनएल प्रबंधन से घाटी में सेवाओं को सुदृढ़ करने की अपील की है। इस संबंध में बीएसएनएल के एजीएम सत्यानंद ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण नेटवर्क संबंधी परेशानी सैंज में रही। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed