{"_id":"6f3bfba262d994650e1445c4498720c3","slug":"banjaar-winner-in-kabaddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बंजार ने कुल्लू-1 को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बंजार ने कुल्लू-1 को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमशी प्राथमिक स्कूल में 21वीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इसका शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया ने किया। खेल प्रभारी राधा देवी ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के छह खंडों के करीब पांच सौ छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबाल, खोखो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी महत्व दिया जाना चाहिए, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से बच्चे स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बंजार ने कुल्लू-1 को हराया, जबकि छात्रा वर्ग की इसी प्रतियोगिता में नग्गर ने कुल्लू-दो को मात दी। मार्चपास्ट में कुल्लू-एक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर छह खंडों से आए अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। खेल प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतिभागी टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन