{"_id":"69e50ec4cfdcfa75db08fccc","slug":"bad-weather-has-worried-gardeners-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174306-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मौसम का बिगड़ा मिजाज, बागवान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मौसम का बिगड़ा मिजाज, बागवान चिंतित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू और मनाली में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। भुंतर, कुल्लू सहित निचले क्षेत्रों से रविवार सुबह से मौसम खराब बना रहा। दिनभर बादल छाए रहेे। बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम ने पिछले करीब दो सप्ताह में जिस तरह से रुख बदला है, उससे बागवानों को सेब फसल की चिंता सताने लगी है। बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो जिस तरह से सेब की सेटिंग के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है, इससे सेब की सेटिंग प्रभावित हो रही है। ऐसे में बागवानों को सेब फसल की चिंता सताने लगी है। बागवान रमेश ठाकुर, मनोहर लाल ने कहा कि इन दिनों सेब की सेटिंग हो रही है। ऐसे में अगर मौसम साफ रहता है तो सेटिंग उम्दा होगी, इसका बागवानों को फायदा मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर वीकेंड पर पर्यटक लाहौल की वादियों में पहुंचे। पर्यटकों ने ठंडी वादियों में कोकसर में बर्फ पर मस्ती की। पर्यटकों ने बदले हुए मौसम का भरपूर आनंद लिया। संवाद