{"_id":"69a08466a91d0be4830712f1","slug":"auction-of-shops-at-patlikuhal-bus-stand-kullu-news-c-89-1-ssml1012-170021-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल बस अड्डा की दुकानों की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल बस अड्डा की दुकानों की हुई नीलामी
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। एचआरटीसी ने पतलीकूहल बस अड्डे की दुकानों और पार्किंग की दोबारा से नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुकानों के आवंटन में अधिकारियों और बोलीदाताओं के बीच खूब गहमागहमी देखने को मिली। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बस अड्डा में 10 दुकानों में से 6 की आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। दुकानों की नीलामी में पुराने दुकानदारों ने भी हिस्सा लिया। चार दुकानों को आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों के लिए रखा गया है। इन श्रेणियों में कोई भी बोलीदाता नहीं आया और सभी दुकानें खाली रह गई हैं। अब निगम की ओर से इनकी नीलामी की जाएगी।
नीलामी प्रक्रिया में दो नंबर की दुकान को लेकर माहौल गर्म रहा। दुकान मालिक टेक चंद ने बताया कि उन्होंने मार्च 2025 को बोली में खरीदा है और करीब एक लाख रुपये दुकान की सजावट में लगाए हैं। अब उसी दुकान को किसी दूसरे को 31,000 में आवंटित कर दिया गया है। इस दौरान बस अड्डा की दुकानों के साथ-साथ बस स्टैंड की पार्किंग की भी बोली लगाई गई। पार्किंग 62,500 रुपये प्रति माह में दी गई।
एचआरटीसी कुल्लू के डीएम डीके नारंग ने कहा कि निगम ने नियमों के अनुसार ही बस स्टैंड की दुकानों और पार्किंग की बोली प्रक्रिया पूरी की। अभी तक 6 दुकानें और पार्किंग आवंटित हुई। चार आरक्षित दुकानों के लिए कोई बोलीदाता नहीं आया और अब दोबारा इसकी बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
....