फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Announcement to stop work in protest against attack on Patwari and Kanungo

Kullu News: पटवारी और कानूनगो पर हमले के विरोध में काम ठप करने का एलान

Fri, 16 Jan 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 16 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Announcement to stop work in protest against attack on Patwari and Kanungo
कानूनगो–पटवारी संघ के पदा​धिकारी  मारपीट मामले को लेकर  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलते हुए
संघ बोला- हमलावरों को किया जाए गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की दर्ज हो प्राथमिकी
विज्ञापन

चेताया- जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक स्थगित किए जाएंगे सभी तरह के काम
फील्ड में होता है पटवारी-कानूनगो का काम, असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के राउगी में पटवारी-कानूनगो पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में संघ ने तुरंत कार्य ठप करने का एलान कर दिया है। संघ ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
संघ का कहना है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना किसी भी तरह का काम असुरक्षित है। इसलिए जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक सभी काम स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष ऋषभ डोगरा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चुके हैं। उनके माध्यम से संघ की तरफ से सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक हमला करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तब तक वे कामकाज ठप रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं जबकि पटवारी-कानूनगो का काम आमतौर पर फील्ड में ही होता है। ऐसे में कभी भी इस तरह के हमले होंगे। इसके लिए उन्होंने सरकार से सुरक्षा का माहौल बनाने की भी मांग की। उन्होंने चंबा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक पटवारी ने रिश्वत नहीं ली तो उसे पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed