{"_id":"680bba328e0c7d2a110b8a84","slug":"anger-erupted-in-bhuntar-against-the-pahalgam-terrorist-incident-kullu-news-c-89-1-klu1002-146264-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ भुंतर में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ भुंतर में फूटा गुस्सा
Fri, 25 Apr 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, रोष रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
सुबह 11 बजे तक बंद रखे व्यापारिक संस्थान, प्रदर्शन में जुटी स्थानीय जनता
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देशभर में धरने और प्रदर्शन जारी हैं। भुंतर कस्बे में भी शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और रोष रैली निकाली।
दुकानदारों और अन्य कारोबारियों ने अपनी दुकानें और संस्थान बंद रखे। सुबह 11 बजे तक बाजार बंद रहा। शहर के लोगों ने एकत्रित होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ निकाली रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की गई।
व्यापार मंडल भुंतर के प्रधान पंकज सेठी ने बताया कि शहर के लोगों से सुबह एकत्रित होने का आग्रह किया था। लोगों ने पाकिस्तान के आतंकियों की ओर से अंजाम दी गई घटना का कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। व्यापारियों ने शुक्रवार को 11 बजे तक सभी व्यापारिक संस्थान बंद रखे। कहा कि आतंकी घटना को लेकर पूरा देश गमगीन है। लोग आक्रोशित हैं। पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा और गहराता जा रहा है। बताया कि सनातन सुरक्षा मंच के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। इसमें अलग-अलग संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उधर, सुबह से 11 बजे तक बाजार बंद रहने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने पहुंचे लोगों को बाजार खुलने का इंतजार करना पड़ा, जबकि खाद्य वस्तुओं के लिए भी लोग काफी समय तक भटकते रहे।
--