{"_id":"653017e68a07c2baaa045a78","slug":"all-posts-of-doctors-will-be-filled-in-keylong-health-center-kullu-news-c-89-1-ssml1012-9314-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग स्वास्थ्य केंद्र में भरेंगे चिकित्सकों के सभी पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग स्वास्थ्य केंद्र में भरेंगे चिकित्सकों के सभी पद
Wed, 18 Oct 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल स्पीति के अध्यक्ष राम पाल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर स्वा
केलांग (लाहौल-स्तीति)। स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ के बिना सुविधाओं को सुदृढ़ नहीं किया जा सकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार 200 डॉक्टरों के पदों को भरने जा रही है और यह कार्य सरकार ने शुरू कर दिया है।
यह बात बुधवार को केलांग में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कही। कहा कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान केलांग में 100 बेड को लेकर प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। यह मांग लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने की है। कहा कि आदर्श संस्थान केलांग में सभी सात विशेषज्ञ डाक्टरों के पदों को भरा जाएगा।
इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ सहित अन्य सुविधाओं को भी मुहैया करवाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भव: के साथ हिमकेयर को भी छोड़ना नहीं चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिलना चाहिए। कहा कि रेडियोलाॅजिस्ट की पूरे प्रदेश में समस्या है, इसके लिए डाॅक्टरों को प्रशिक्षण किया जाएगा और सभी अल्ट्रासाउंड मशीनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि सरकार 700 नर्सों के पद भरेगी। इसको लेकर सरकार ने एक खाका तैयार किया है। इससे पहले उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रोशन लाल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर विधायक रवि ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, एसपी मयंक चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद