{"_id":"29872","slug":"Kullu-29872-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला नेपाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला नेपाली
Kullu
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काईस (कुल्लू)। ऊझी घाटी में एक नेपाली मजदूर ने सेब के बगीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उप प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पेड़ पर लटक रहे शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। नेपाली मजदूर दिमागी तौर पर बीमार बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को काराडसू के उप प्रधान खेख राम ने पुलिस को सूचना दी कि बगीचे में सेब के पेड़ पर शव लटका है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। छानबीन के दौरान पाया गया है कि शख्स दिमागी रूप से परेशान था। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाली मूल के रहने वाले मोहन लाल बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा है। अभी तब आत्महत्या का कारण दिमागी रूप से बीमार होना ही पता चला है। एएसपी ने कहा कि आत्महत्या के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।