{"_id":"29762","slug":"Kullu-29762-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली शाम लोक कलाकारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली शाम लोक कलाकारों के नाम
Kullu
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिला स्तरीय सैंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या खूब रंगीन रही।
संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। सैंज की कलाकार लीला ठाकुर ने पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को जमकर नचाया। संध्या में एलएडंटी कंपनी के प्रबंधक एसके अगासी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सैंज घाटी की उभरती कलाकार लीला ठाकुर ने झूरी सुनाकर वाहवाही लूटी। लीला ठाकुर ने शेती हिंउए री धारा, सजी धजी शीशे भालदी, बिंदु तेरी बिंदिया पहाड़ी गीतों की ऐसी तान झेड़ी कि युवा सुधबुध खोकर झूमते रहे। संध्या का आगाज वेद कला मंच देउठा के कलाकारों ने भजन गीत से किया। इसके बाद कलाकार वेद ने पहाड़ी गीत सुना कर वाहवाही लूटी। सैंज के देउरी के कलाकार तेजा सिंह ने लक्ष्मी नारायण का भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। तेजा सिंह ने महासु गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। कुल्लू की शीला ठाकुर का कार्यक्रम भी सराहनीय रहा। भुंतर के भीमीराम सागर और प्यारेलाल ने भी पहाड़ी गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके पश्चात आनी के लोकगायक शेर सिंह राठी ने आउटर सराज के पहाड़ी गीत सुनाकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर किया। पालमपुर के युवा कलाकार ऋषभ और स्मृति का फिल्मी डांस संध्या का आकर्षण रहा।
इन दोनों कलाकारों तेरे नाम फिल्म के गीत पर बेहतरीन डांस किया। बंजार के लोक गायक हेमराज शर्मा ने हिंदी, फिल्मी, पंजाबी गीतों का गुलदस्ता पेश कर श्रोताओं के बांधे रखा। मनाली के एमएस ग्रुप के कलाकार मोहर सिंह का कार्यक्रम भी सराहनीय रहा। निरमंड खंड के खुशदिल ग्रुप के कलाकारों ने बेहतरीन कार्यक्रम पेश किया। इसी ग्रुप के कलाकार बच्चन ने हां मारा मेरी झूरीये... गाकर श्रोताओं को नचाया। पहली संध्या में मेला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश, नायब तहसीलदार एसआर शर्मा तथा उपाध्यक्ष पंचायत समिति कुल्लू गोविंद सिंह ठाकुर ने भी कार्यक्रम का लुप्त उठाया।