{"_id":"5a0b1ba64f1c1bf2538bcce0","slug":"91510677414-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ादुर्गा का शंगचूल महादेव से हुआ देव मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ादुर्गा का शंगचूल महादेव से हुआ देव मिलन
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ादुर्गा का शंगचूल महादेव से देव मिलन
देवलुओं से देवताओं से लगाई बारिश की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की आराध्य देवी माता गाड़ादुर्गा का सैंज के देवता शंगचूल महादेव के साथ भव्य मिलन हुआ। वर्षों बाद हुए देवमिलन को देखने के लिए काफी तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवता शंगचूल महादेव पेखड़ी गए हुए थे। जहां से देवता लाव लश्कर के साथ गुशैणी पहुंचे।
देवता शंगचूल महादेव के कारदार गिरधारी लाल तथा माता गाड़ादुर्गा के कारदार मुरारी लाल शर्मा, देवलु श्यामा नंद, दुर्गा सिंह, पवन कुमार, चमन लाल और यशपाल ठाकुर ने कहा कि लोगों ने इस दौरान देवताओं से बारिश की अर्ज लगाई। बिना बारिश के स्थिति बेहद खराब हो गई है। इसलिए अब बारिश जरूरी है।
वहीं देवताओं ने गूर के माध्यम से कहा कि वे अपने भक्तों पर किसी प्रकार का संकट आने नहीं देंगे। देवमिलन के पश्चात शंगचूल महादेव और सरीनाग बाह्य सराज के लिए रवाना हो गए। करीब एक सप्ताह बाद देवता शंगचूल महादेव अपने देवालय लौटेंगे। वहीं वर्षों बाद माता गाड़ादुर्गा और शंगचूल महादेव के देव मिलन को लेकर देवलुओं में खुशी का माहौल है।