{"_id":"5bb11fc6867a55013a6c5931","slug":"61538334662-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा शासन काल मे किसानों पर आ रही है मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा शासन काल मे किसानों पर आ रही है मुसीबतें
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत की पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई है। किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से दो अक्तूबर से सरकार के खिलाफ शुरू होने जा रहे आंदोलन में भारी संख्या में एक जुट हो कर पहुंचने का आह्वान किया।
रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव दुंदावाला में ब्लाक अध्यक्ष अमीर अहमद के आवास पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावत की पंचायत आयोजित हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष सलीम वारसी ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों और काम कर रही है। जब से भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सत्ता में आई है तब से किसानों पर तरह तरह की मुसीबतें आ रही है। धान की फसल बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान साहूकार व बैंकों के कर्ज तले डूबता जा रहा है। कृषि विभाग, राजस्व विभाग, बीमा कंपनियां इस ओर कोई ध्यान नही दे रहीं। जिलाधिकारी भी किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ दो अक्तूबर से आंदोलन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने इस आंदोलन में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत के बाद प्रशासन द्वारा बर्बाद हुई धान की फसलों का सर्वे न कराये जाने पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। पंचायत में जसवीर सिंह, मेहबूब, तस्वीर अहमद, अलाउद्दीन भूराशकील अहमद अहमद नवी, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे