{"_id":"66faa89e8e0d6e51610f37c2","slug":"46-artists-auditioned-for-dussehra-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132007-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा के लिए 46 कलाकारों ने दिया ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा के लिए 46 कलाकारों ने दिया ऑडिशन
विज्ञापन
देवसदन में जजों ने हुनर और आवाज को परखा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए कलाकारों की चयन परीक्षा ली गई। देवसदन में आयोजित ऑडिशन पांच अक्तूूबर तक चलेगा। इसमें कलाकारों के सुर और ताल की परीक्षा ली जाएगी। पहले दिन सोमवार को 46 कलाकार देवसदन में परीक्षा देने पहुंचे।
देवसदन के मंच पर कला के हुनरमंदों ने कलाकारों के हुनर और आवाज को परखा। एकल गायन के 33 और नृत्य एवं समूह नृत्य के लिए कुल 13 प्रतिभागी कलाकारों ने ऑडिशन दिया। बता दें कि इस साल ऑडिशन में बेहतर करने वाले 100 कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कला का जादू बिखेरने का मौका मिलेगा। ऐसे में कलाकारों को ऑडिशन में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाना होगा।
दो अक्तूबर तक जिले के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। तीन और चार अक्तूबर को सूबे के अन्य जिलों के कलाकारों और पांच अक्तूबर को इन तिथियों पर किसी वजह से न पहुंच पाने वाले समस्त कलाकारों के ऑडिशन लिए जाने हैं। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि स्वर परीक्षा (ऑडिशन) के पहले दिन 46 कलाकारों ने सुर और ताल की परीक्षा दी है। इनके इसी प्रदर्शन के अनुसार दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
-संवाद