{"_id":"6908e1cc429d1c59ec063b97","slug":"45-patients-treated-in-koksar-bp-of-25-checked-kullu-news-c-89-1-ssml1015-160705-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोकसर में 45 मरीजों का उपचार, 25 का जांचा बीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोकसर में 45 मरीजों का उपचार, 25 का जांचा बीपी
Mon, 03 Nov 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
गौरव दिवस पर लगाया विभागों ने जागरूकता शिविर
अधिकारियों ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय गौरव दिवस पर कोकसर में विभिन्न विभागों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जागरूकता शिविर लगाया।
इसमें आयुष विभाग केलांग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 45 मरीजों का उपचार किया गया। 25 मरीजों के बीपी और मधुमेह की जांच मौके पर की गई और निशुल्क दवाइयां दी गईं। बागवानी विभाग के अधिकारी सुशेन शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि विभाग कृषि-बागवानी के उपकरणों पर अनुदान दे रहा है। फ्लोरीकल्चर पर एक हेक्टेयर भूमि पर पांच लाख तक अनुदान मिल सकता है।
बाल विकास अधिकारी संजय डोगरा ने आंगनबाड़ी और बीपीएल परिवार में लड़की की शादी में 31,000 रुपये शगुन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी में राशि दी जाती है। मिशन वात्सल्य के तहत अनाथ बच्चों को हर माह 4,000 रुपये दिए जाते हैं। चिकित्सा अधिकारी गोंधला के डॉ. राम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से बड़े सभी व्यक्तियों का कार्ड बनेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी गोंधला डॉ. वीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय मरीजों की सुविधा के लिए जागरूकता शिविर लगाता है। पशुपालन विभाग के विवेक ठाकुर ने ग्रामीणों को गाय किसान क्रेडिट कार्ड और उस पर मिलने वाले ऋण की जानकारी दी। इस दौरान कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा, जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी आदि उपस्थित रहे।
--