फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1.80 lakh duped on the pretext of getting VIP number

Kullu News: वीआईपी नंबर दिलाने का झांसा देकर 1.80 लाख की ठगी

Mon, 22 Sep 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 22 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
1.80 lakh duped on the pretext of getting VIP number
जालसाज ने खुद को बताया था आरटीओ अधिकारी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

आधार और हस्ताक्षर तक की कॉपी लेकर भरोसा जमाने के बाद किया खेल

ठगी का मामला सामने आने के बाद कुल्लू में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी



कुल्लू। वीआईपी नंबर दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को आरटीओ अधिकारी बताने वाले जालसाज ने आधार और हस्ताक्षर तक की कॉपी लेकर भरोसा जमाया लेकिन न नंबर मिला, न पैसा लौटा।
अब पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर चुकी है। हाई-प्रोफाइल नंबर के पीछे की यह स्कीम अब ठगी का नया चेहरा बनकर सामने आई है।

ठगी के बाद आरोपी ने युवक का फोन और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया। पुलिस शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है। 21 सितंबर को पुलिस थाना कुल्लू में मोहित यादव निवासी मनाली ने कहा कि आरोपी ने खुद को आरटीओ ऑफिस का अधिकारी बताकर उन्हें नए वाहन पर वीआईपी नंबर दिलाने का झांसा दिया है। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए युवक के आधार कार्ड और हस्ताक्षर की कॉपी भी साझा की। युवक आरोपी के धोखे में आ गया और उसने आरोपी के बताए गए खाते में 1.80 लाख रुपये भी जमा करवा दिए। कई दिनों तक उन्हें अपने वाहन का वीआईपी नंबर नहीं मिला तो उन्होंने आरटीओ कार्यालय से जानकारी हासिल की। पूछताछ करने पर पता चला कि ऐसा आरटीओ कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं है। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन




दूसरी ओर, ठगी का मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वीआईपी नंबर के लिए ठगी के अनूठे मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed