{"_id":"5a11a4eb4f1c1b69678bcb29","slug":"171511105771-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी दिवाली में देव खुडीजल के साथ झूमे देवलु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी दिवाली में देव खुडीजल के साथ झूमे देवलु
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
देवता खुडीजल की वास स्थली देहुरी में नाचते देवता अाैर देवलु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
देवता खुडीजल की वास स्थली देहुरी में बूढ़ी दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान देवता खुडीजल ने रथ में सवार होकर लोगों को दर्शन दिए। सदियों पुरानी परंपरा के तहत देवता खुडीजल को पहले दिन जलती मशालों के साथ देवालय से बाहर लाया गया। इसके बाद देवता के कुल पुरोहित फौजी लाल शर्मा ने दिवाली की विधियों को पूरा किया और जलती मशालों की दिवाली जलाई गई। दूसरे दिन रविवार को देवता खुडीजल के रथ को ढोल-नगाड़ों की थाप पर सौह लाया गया जहां देवता ने देव नृत्य किया। दो दिनों तक मनाई बूढ़ी दिवाली में रघुपुर घाटी के लोगों के साथ मंडी जिले के लोग भी शामिल हुए।
देवता के कारदार शेर सिंह, पुजारी धर्म देव शुक्ला, पूर्ण शर्मा, लाल चंद शर्मा, भंडारी शेर सिंह, वार्ड सदस्य महेंद्र शर्मा ने कहा कि बूढ़ी दिवाली को देव विधि के तहत मनाया गया है। उन्होंने चार दिन पहले संपन्न हुई देवता खुडीजल के मंदिर प्रतिष्ठा के सफल आयोजन के लिए चार गांव के ग्रामीणों के साथ देवता खुडीजल के 90 मुजारों का धन्यवाद किया। कहा कि सभी की एकजुटता से ऐतिहासिक पूज का समापन हो पाया है।