फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali solangnala paragliding pre world cup october

हिमाचल: मनाली के सोलंगनाला में पांच से आठ अक्तूबर तक पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

Sun, 06 Sep 2026 10:30 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 06 Sep 2026 10:30 AM IST
सार

मनाली के सोलंगनाला में 5 से 8 अक्तूबर तक पहली बार पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए अब तक 64 पायलट पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें चार महिला पायलट शामिल हैं। पायलट करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई से फातरू से उड़ान भरकर सोलंगनाला में लैंडिंग करेंगे।

विज्ञापन
manali solangnala paragliding pre world cup october
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 8 अक्तूबर तक सोलंगनाला की स्की ढलान में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहसिक खेल आयोजन में देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग पायलट हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर पैराग्लाइडिंग से जुड़े संगठन और पर्यटन कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


प्री-वर्ल्ड कप के लिए अब तक 64 पायलटों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें चार महिला पायलट भी शामिल हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से पायलट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मनाली पहुंचेंगे। प्रतियोगिता के दौरान पायलट फातरू से उड़ान भरेंगे और सोलंगनाला में लैंडिंग करेंगे। करीब 10,000 फीट की ऊंचाई से आसमान में उड़ान भरते पायलटों का रोमांच देखने लायक होगा। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले पायलटों के लिए एफएआई लाइसेंस अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


आयोजन के जज भी बाहरी राज्यों और अन्य स्थानों से आएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदराम ठाकुर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान चेयरमैन प्रेमचंद, महासचिव नरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष हेमराज, सह सचिव चौबे राम सहित सुशील, घनश्याम, पन्ना लाल, यज्ञ दत्त, राम लाल और अश्वनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली में बढ़ेगा साहसिक पर्यटन का रोमांच
पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन से मनाली को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले पायलटों और उनके साथ पहुंचने वाले पर्यटकों से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिल सकता है। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में मनाली में ऐसे बड़े साहसिक खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed