फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowd of tourists thronged Manali over the weekend.

Kullu News: वीकेंड पर मनाली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sat, 05 Sep 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists thronged Manali over the weekend.
मनाली। पर्यटन नगरी में वीकेंड पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने से लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार को कुछ राहत मिली है। शुक्रवार और शनिवार को मनाली के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार दो दिनों में 1,000 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा करीब 150 वोल्वो बसों में भी सैलानी मनाली पहुंचे। पर्यटकों की बढ़ी संख्या से मालरोड समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

मनाली पहुंचने वाले अधिकांश पर्यटक अटल टनल, सिस्सू और जिस्पा की ओर घूमने निकल रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बावजूद होटलों की ऑक्यूपेंसी अभी 20 से 30 प्रतिशत के बीच ही है। पर्यटन कारोबारियों को आने वाले दिनों में कारोबार में और सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो सितंबर में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। पर्यटन कारोबारी चमन लाल, तेज सिंह और अर्जुन ठाकुर ने कहा कि इस वीकेंड मनाली में अच्छी भीड़ देखने को मिली। पर्यटक ट्रैकिंग और घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed