फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur Kailash Yatra stopped a day before due to landslide

Kinnaur Kailash Yatra: भूस्खलन के चलते एक दिन पहले ही किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक, पंजाब का श्रद्धालु घायल

Mon, 26 Aug 2024 08:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 26 Aug 2024 08:16 PM IST
सार

ऐतिहासिक किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान गुफा के पास भूस्खलन होने से प्रशासन ने रविवार से इस यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। गुफा के पास अचानक भारी भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया है। भूस्खलन में पंजाब का युवक घायल हो गया है। 

विज्ञापन
Kinnaur Kailash Yatra stopped a day before due to landslide
किन्नौर कैलाश यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिंदू और बौद्ध धर्म की आस्था की प्रतीक ऐतिहासिक किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान गुफा के पास भूस्खलन होने से प्रशासन ने रविवार से इस यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यात्रा सोमवार तक चलनी थी। गुफा के पास अचानक भारी भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया है। भूस्खलन में पंजाब का युवक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की क्यूआरटी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे घर भेज दिया है। इस घटना के बाद जिला किन्नौर प्रशासन ने अब किन्नौर कैलाश यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार शाम 6:50 बजे गणेश गुफा के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण एक श्रद्धालु युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान अनमोल (23) निवासी गांव धूरी, पंजाब के तौर पर हुई है। इनके साथ होमगार्ड के एक जवान को मामूली चोट लगी है। यात्रा के दौरान अभी तक 6,500 श्रद्धालुओं ने किन्नौर कैलाश के दर्शन किए हैं। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम और भूस्खलन होने के चलते किन्नौर कैलाश यात्रा को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि अब किसी प्रकार की यात्रा नहीं होगी। अगर कोई इस यात्रा पर जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed