फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Yellow line drawn in Kangra market

Kangra News: कांगड़ा बाजार में खींची येलो लाइन

Mon, 28 Sep 2026 02:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yellow line drawn in Kangra market
कांगडा बाजार में दुकानों के बाहर लगाई जा रही येलो लाइन। संवाद - फोटो : Samvad
कांगड़ा। शारदीय नवरात्र मेले से पहले नगर परिषद कांगड़ा ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए दुकानों के आगे ‘येलो लाइन’ लगाने की मुहिम शुरू कर दी है। रविवार को नगर परिषद के निरीक्षक रमाकांत की देखरेख में कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर पीली रेखा खींचकर सीमा तय की। अब इस लाइन से बाहर सामान सजाने वाले दुकानदारों पर प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर से अतिक्रमण हटाने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। एसडीएम ने नवरात्र मेले के दौरान बज्रेश्वरी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्राहकों की सुविधा के लिए बाजार में येलो लाइन लगाने के आदेश दिए थे, ताकि मार्ग संकरा न हो और लोगों की आवाजाही सुगम बनी रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी दुकानदार ने येलो लाइन से आगे सामान रखकर सड़क या गलियों को घेरा, तो उसे सीधा अतिक्रमण माना जाएगा। ऐसे मामलों में सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed