{"_id":"6ab97d9b5c9115986e08e7a7","slug":"power-supply-will-remain-suspended-tomorrow-in-the-villages-of-haripur-and-thural-kangra-news-c-95-1-kng1016-258214-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरिपुर और थुरल के गांवों में कल बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरिपुर और थुरल के गांवों में कल बंद रहेगी बिजली
Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
गुलेर/थुरल (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल हरिपुर और थुरल के अंतर्गत 11 केवी लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते 29 सितंबर को संबंधित क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड द्वारा यह शटडाउन सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक लिया जाएगा।
विद्युत उपमंडल हरिपुर के सहायक अधिशासी अभियंता शांति भूषण ने बताया कि 11 केवी हरिपुर फीडर के मरम्मत कार्य के कारण हरिपुर, बासा, मेहवा, हरिपुर मुख्य बाजार, गोखरू और धनोटू सहित फीडर से जुड़े अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
उधर, विद्युत उपमंडल थुरल के तहत 11 केवी हल्दरा-कौना एचटी लाइनों की मरम्मत के चलते हेव, बलोह, सालन, समन, फंगेड़, सन्हूं, दृढ़, हल्दरा और कौना गांवों में सुबह 9 बजे से बिजली गुल रहेगी। थुरल के सहायक अधिशाषी अभियंता प्रवीण सिंह ने बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। संवाद