फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Deliberated on the rising cases of diabetes.

Kangra News: डायबिटीज के बढ़ते मामलों पर किया विमर्श

Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on the rising cases of diabetes.
धर्मशाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला की ओर से मधुमेह के प्रति जागरूकता और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर मंथन के लिए ‘एमपॉवर’ शीर्षक से सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डायबिटीज के बढ़ते मामलों, रोकथाम, समय पर पहचान और नवीनतम तकनीकों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

आईएमए धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से अपडेट रहकर ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकती हैं। टाइप-2 डायबिटीज तेजी से गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती का रूप ले रही है। संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, स्वस्थ दिनचर्या और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच से इसके खतरे को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. धीरज कपूर के संचालन में विशेष पैनल चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने मधुमेह से होने वाले उच्च रक्तचाप, किडनी रोग और हार्ट फेल्योर जैसे खतरों पर चिंता जताते हुए कहा कि समय पर उपचार और नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed