फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   90% of the work on the Baijnath bus stand is complete.

विकास की बात :: बैजनाथ बस अड्डे का 90 फीसदी काम पूरा

Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
90% of the work on the Baijnath bus stand is complete.
धर्मशाला। जिले के ऐतिहासिक नगर बैजनाथ में नए आधुनिक बस अड्डे के निर्माण ने गति पकड़ ली है। करीब ढाई वर्ष पूर्व शुरू हुए इस 16 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। परिवहन निगम ने शेष कार्य को निपटाने के लिए दिसंबर 2026 तक की समयसीमा तय की है। इसके चालू होने से स्थानीय जनता और पर्यटकों को एक ही छत के नीचे आधुनिक यात्री सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नए बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के लिए 13 समर्पित बस काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा परिसर के खुले यार्ड में एक साथ 50 बसों और अन्य सहायक वाहनों की पार्किंग का प्रावधान किया गया है जिससे शहर के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से भी स्थायी निजात मिलेगी। वर्तमान पुराने बस अड्डे की तुलना में यह नया परिसर काफी खुला और सुव्यवस्थित होगा।
विज्ञापन

----
फ्लोरिंग का काम अंतिम चरण में
नए बस अड्डे के मुख्य भवन का ढांचा पूरी तरह तैयार हो चुका है। वर्तमान में तल (फ्लोरिंग) का कार्य प्रगति पर है। निर्माण एजेंसी को तय अनुबंध के मुताबिक दिसंबर 2026 तक फिनिशिंग और बिजली-पानी की फिटिंग सहित सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नए साल से पहले इसे संचालन के लिए हैंडओवर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बैजनाथ में नए बनाए जा रहे बस अड्डे का केवल फ्लोरिंग का कार्य शेष है। निर्माण को पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इस समयसीमा तक कार्य सुगमता से संपन्न हो जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 16 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। -पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed