फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two years rigorous imprisonment for a woman caught with Chitta

Kangra News: चिट्टा के साथ पकड़ी महिला को दो वर्ष का कठोर कारावास

Sun, 17 May 2026 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 17 May 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
Two years rigorous imprisonment for a woman caught with Chitta
धर्मशाला की पारिवारिक अदालत ने सुनाई सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

इंदौरा मोड़ पर अक्तूबर 2020 को महिला से बरामद किया था 51.51 ग्राम चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी के एक मामले में अदालत ने महिला आरोपी को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पारिवारिक न्यायालय धर्मशाला के विशेष न्यायाधीश-सह-प्रधान न्यायाधीश डॉ. अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने दोषी महिला काजल निवासी छन्नी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दोषी ठहराया।
मामला 7 अक्तूबर 2020 का है। पुलिस थाना डमटाल की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान इंदौरा मोड़ के पास एक महिला पुलिस वाहन को देखकर घबरा गई और हाथ में पकड़ा पैकेट झाड़ियों में फेंक दिया। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोका और मौके पर स्थानीय लोगों को गवाह बनाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों से बरामद पॉलीथिन में 51.51 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही बरामद पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने बरामदगी, तलाशी प्रक्रिया और गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने की दलील दी। हालांकि अदालत ने इन तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि गवाहों के बयानों में मामूली अंतर स्वाभाविक हैं और इससे मामले के मुख्य तथ्यों पर कोई असर नहीं पड़ता। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed