फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourist places Dharamkot and Bhagsunag connected by road, journey reduced by five kilometers

Kangra News: सड़क से जुड़े पर्यटन स्थल धर्मकोट और भागसूनाग, पांच किलोमीटर घटा सफर

Fri, 04 Apr 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tourist places Dharamkot and Bhagsunag connected by road, journey reduced by five kilometers
धर्मशाला। जिला मुख्यालय पर दो पर्यटन स्थल सड़क मार्ग से आपस में जुड़ गए हैं। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर दो में स्थित भागसूनाग और धर्मकोट को सड़क मार्ग से जोड़कर नगर निगम ने यहां के स्थानीय बाशिंदों समेत पर्यटकों को बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन

महज 500 मीटर के जमीन विवाद के चलते यह दोनों गांव लंबे समय से सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पा रहे थे, लेकिन नगर निगम धर्मशाला ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और अब दोनों गांव को सड़क मार्ग से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

पूर्व में यहां के लोगों को भागसूनाग से धर्मकोट जाने के लिए पहले मैक्लोडगंज चौक पहुंचना पड़ता था और इसके बाद धर्मकोट के लिए सफर करना पड़ता था। ऐसा ही वापसी के सफर में भी करना पड़ता था। मैक्लोडगंज से आने-जाने में करीब सात किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था, जिससे समय और वाहन में ईंधन की भी बर्बादी होती थी। वहीं, अब गांधी पैराडाइज होटल के समीप भागसूनाग और धर्मकोट दोनों गांव आपस में सड़क मार्ग से जुड़ गए हैं। इससे इन दोनों गांवों के बीच महज दो किलोमीटर की दूरी रह गई है। लोगों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों गांवों में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। दोनों गांवों में 100 के करीब होटल, रेस्तरां व गेस्टहाउस भी हैं। इस सड़क के बनने से पर्यटन कारोबार को भी लाभ पहुंचेगा।

उधर, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर दो में स्थित भागसूनाग और धर्मकोट को सड़क मार्ग से जोड़ दिया गया है। इससे स्थानीय बाशिंदों समेत पर्यटकों को फायदा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed