फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sonia Thakur made block president of Mahila Congress

Kangra News: सोनिया ठाकुर को बनाया महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष

Mon, 01 Apr 2024 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sonia Thakur made block president of Mahila Congress
धर्मशाला। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की कांग्रेस और इसके अग्रणी संगठनों में बड़े स्तर पर बदलाव का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 17 खनियारा निवासी सोनिया ठाकुर को धर्मशाला महिला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोनिया ठाकुर लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, जिला अध्यक्ष रीता मनकोटिया, जिला अध्यक्ष करण पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिंह चौधरी सहित समस्त पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया है। सोनिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। सोनिया ठाकुर गोरखा समुदाय से संबंध रखती हैं। दरअसल गत दिवस जोरावर स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष निशा चौधरी ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की उपस्थिति में भाजपा को ज्वाइन कर लिया था, जिसके चलते यह पद खाली चल रहा था। अब पार्टी हाईकमान ने सोनिया ठाकुर को इस पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed