फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Recruitment based solely on exams, sidelining research and experience, is wrong: ABVP

शोध और अनुभव को दरकिनार कर सिर्फ परीक्षा से भर्ती गलत : एबीवीपी

Sun, 06 Sep 2026 08:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
Recruitment based solely on exams, sidelining research and experience, is wrong: ABVP
धर्मशाला। विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति में शोध कार्य, अकादमिक रिकॉर्ड और अध्यापन अनुभव को दरकिनार कर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती करना पूरी तरह गलत है। हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने यह कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन

एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि शिक्षक की वास्तविक योग्यता का सही आकलन महज एक लिखित परीक्षा से नहीं हो सकता।शैक्षणिक रिकॉर्ड, शोध पत्र, प्रकाशन, विषयगत विशेषज्ञता और अध्यापन अनुभव प्राध्यापक चयन के अनिवार्य आधार होते हैं। यूजीसी की व्यवस्था में विषय विशेषज्ञों से युक्त चयन समितियों की भूमिका स्पष्ट रूप से तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे में सामान्य भर्ती परीक्षा को विश्वविद्यालयों की अकादमिक चयन प्रक्रिया पर लागू करना यूजीसी नियमों के विपरीत है और पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए 80 प्रतिशत अंक अकादमिक योग्यता और 20 प्रतिशत साक्षात्कार के लिए निर्धारित हैं। आवेदन ऑनलाइन लिए जाते हैं और अंक प्रक्रिया भी पारदर्शी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पारदर्शी व्यवस्था पहले से मौजूद है, तो इसे बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने सरकार के सलाहकारों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या विधेयक लाने से पहले यूजीसी नियमों और मौजूदा व्यवस्था का अध्ययन किया गया था। उन्होंने पंजाब और ओडिशा के अनुभवों से सीख लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि स्वायत्तता से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा और सरकार को शिक्षकों व विशेषज्ञों से व्यापक चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed